मुंबई के पास विरार में चार मंजिला इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत

feature-top

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। अब तक नौ लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। वसई विरार नगर निगम का अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।


feature-top