- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : वाहन चेकिंग के नाम पर महिलाओं को परेशान करना पड़ा महंगा, थाना प्रभारी निलंबित
बिलासपुर : वाहन चेकिंग के नाम पर महिलाओं को परेशान करना पड़ा महंगा, थाना प्रभारी निलंबित
वाहन चेकिंग के दौरान महिलाओं और परिवारजनों को अनावश्यक रूप से परेशान करना हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान को भारी पड़ गया। मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी नाराजगी जताई, जिसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी ने हाल ही में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वाहन चेकिंग अनिवार्य रूप से की जाए, परंतु उसमें विवेक और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए।
खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से रोकने या परेशान करने से बचने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हिर्री थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर यह कार्रवाई की गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
