- Home
- टॉप न्यूज़
- पहलगाम आतंकी हमला : एनआईए की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पहलगाम आतंकी हमला : एनआईए की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बायसरन घाटी को आतंकी हमले के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह इलाका पर्यटकों की भीड़भाड़ वाला होने के साथ-साथ अपेक्षाकृत अलग-थलग है।
एनआईए के अनुसार, 22 अप्रैल को हुए इस हमले में पाकिस्तान के तीन आतंकी सीधे तौर पर शामिल थे। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन ने बायसरन घाटी को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि यहां पर्यटक बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं और सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया में समय लगता है।
हमले के दौरान आतंकी खासतौर पर उन लोगों को निशाना बना रहे थे जो खाने-पीने की दुकानों, टट्टू सवारी या परिवार संग पिकनिक का आनंद ले रहे थे। बायसरन घाटी अपने खूबसूरत नजारों की वजह से ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर है। इसी वजह से यहां आने वाले पर्यटकों की तादाद हमेशा अधिक रहती है और यही कारण आतंकियों के लिए यह घाटी एक आसान और बड़ा निशाना बन गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
