आप की बैठक में अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस और ईडी पर हमला

feature-top

दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों, निगम पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर सभी को संबोधित किया। बैठक में केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि “नेशनल हेराल्ड मामले में आज तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य जेल नहीं गया। 2014 का लोकसभा चुनाव ‘जीजा जी’ के नाम पर लड़ा और जीता गया, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आजकल तो लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने समझौता कर लिया है। आम आदमी पार्टी समझौते की राजनीति नहीं करती।” इसी दौरान उन्होंने हाल ही में पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर हुई ईडी की छापेमारी का मुद्दा भी उठाया।

केजरीवाल ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने सौरभ भारद्वाज पर बयान बदलने का दबाव बनाया और गिरफ्तारी की धमकी दी। इस पर भारद्वाज ने साफ शब्दों में कहा कि “अगर गिरफ्तार करना है तो कर लो।” उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने उनके परिवार को भी डराने की कोशिश की, लेकिन न तो सौरभ भारद्वाज और न ही उनका परिवार दबाव में आया।


feature-top