जापान और चीन की यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

feature-top

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज और कल जापान में रहेंगे और यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी संघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर के इस यात्रा के बारे में कई अहम बातें साझी की हैं।


feature-top