- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : आबकारी टीम ने वाहन सहित 47 बल्क लीटर अवैध मदिरा किया जब्त
रायपुर : आबकारी टीम ने वाहन सहित 47 बल्क लीटर अवैध मदिरा किया जब्त
आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग रायपुर ने 27-28 अगस्त को बड़ी कार्रवाई की।
इस दौरान कुल 47 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कार्रवाई का विवरण : 1. लखौली (डामर प्लांट के पास) – आरोपी किरण साहू (पिता गोकुल साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी जीवतरा, थाना कोतवाली, जिला महासमुंद) के पास से 200 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) जब्त। मदिरा तीन थैलों (नीला, काला व भूरा) में रखी गई थी। साथ ही होंडा एविएटर वाहन (क्रमांक CG04 CJ9331) भी जब्त।
2. ग्राम भूमिया (शिकारीडेरा पारधीपारा) – आरोपी गुंजा पारधी से 27 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त।
3. ग्राम केशला थाना खरोरा – आरोपी मदन देवांगन (पिता रामेश्वर) से 23 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त।
4. ग्राम चंद्रखुरी थाना मंदिर हसौद – कुंती बाई चतुर्वेदी (पति भेटूराम) से 11 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
