कोरबा : SECL कर्मचारियों का कारनामा उजागर, कबाड़ में स्क्रैप बेचने पर 6 निलंबित

feature-top

एसईसीएल की कोरबा क्षेत्र स्थित रजगामार और ढेलवाडीह खदान में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा स्क्रैप बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कर्मचारी विभागीय ट्रक में लोहे का स्क्रैप लोड कर कबाड़ी की दुकान तक ले जाते दिखे।

मामला सामने आते ही एसईसीएल प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस काम में शामिल छह कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, मानिकपुर पुलिस ने मुड़ापार स्थित कबाड़ी की दुकान से जब्त किए गए सामान के साथ दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार, ढेलवाडीह और सिंघाली भूमिगत खदान के कर्मचारी रिजनल स्टोर से खदान के लिए सामान लेने पहुंचे थे। आरोप है कि अलग-अलग दिनों में इन कर्मचारियों ने स्टोर से सामान इश्यू कराने के बाद बकायदा लोहे के एंगल, बेयरिंग और अन्य कीमती स्क्रैप ट्रक में लोड कर बाहर निकाल लिया और कबाड़ी को बेच दिया।


feature-top