छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों की नियुक्ति पर विवाद, हाईकोर्ट हुआ सख्त

feature-top

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इससे कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री समेत सभी 14 मंत्रियों को पक्षकार बनाया गया है। सुनवाई में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता बसदेव चक्रवर्ती से शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि जनहित याचिका के उद्देश्य को समझने के लिए याचिकाकर्ता का बैकग्राउंड और समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों का विवरण शपथ पत्र में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही राज्य शासन से भी इस संबंध में दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।

यह याचिका हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के एक पूर्व फैसले के आधार पर लगाई गई है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। अब अगली सुनवाई मंगलवार, 2 सितंबर को होगी।


feature-top