पटना : कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

feature-top

राजधानी पटना में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर जोरदार हंगामा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

इसी दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है ।

कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की कोशिश की। दोनों ओर से लाठियां भी चलीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


feature-top