थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा बर्खास्त

feature-top

थाईलैंड की सांविधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पद से बर्खास्त कर दिया है।

उन पर कंबोडियाई नेता के साथ फोन पर समझौता करने और नैतिकता से जुड़े संवैधानिक नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

गौरतलब है कि अदालत ने इसी मामले में जुलाई में उन्हें प्रधानमंत्री पद से निलंबित कर दिया था। तब अंतरिम रूप से उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


feature-top