पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें : सांसद असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर सख्त नाराज़गी जताई है।

ओवैसी ने कहा कि राजनीति में शालीनता बनाए रखना आवश्यक है और किसी भी व्यक्ति के लिए असंसदीय या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों को सलाह दी कि आलोचना करते समय संयम और मर्यादा का पालन करें।

ओवैसी ने यह भी कहा कि यदि कोई असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करता है, तो उसकी नकल करना और वही तरीका अपनाना सही नहीं है। उन्होंने सभी नेताओं से आग्रह किया कि अपनी बातों को सधे हुए और शालीन शब्दों में रखें।


feature-top