अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत

feature-top

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दरअसल, बीते दिनों पत्रकारों से बातचीत के दौरान घुसपैठ के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर महुआ मोइत्रा ने कहा था कि घुसपैठ रोकना केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

मोइत्रा ने आगे कहा कि यदि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है और लाखों की संख्या में दूसरे देशों के लोग घुसपैठ कर रहे हैं, हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं और हमारी महिलाओं की ओर गलत नज़र डाल रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश भारत का मित्र देश रहा है, लेकिन केंद्र की नीतियों के कारण हाल के वर्षों में हालात बिगड़े हैं।


feature-top