छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से आबकारी अधिकारियों को बड़ी राहत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 6 पूर्व आबकारी अफसरों सहित कुल 28 अधिकारियों को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) के अनुसार, राज्य में करीब 32 सौ करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। इस मामले में आबकारी विभाग के 29 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था और उनके खिलाफ चालान भी पेश किया गया था। सभी अधिकारियों को 20 अगस्त को विशेष कोर्ट में पेश होना था।

इससे पहले अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन 18 अगस्त को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सभी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 28 अधिकारियों को सशर्त अग्रिम जमानत प्रदान कर दी।


feature-top