संघ प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे बिलासपुर

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत एकदिवसीय दौरे पर बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ स्वयंसेवक काशीनाथ गोरे की स्मृति में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोहन भागवत दोपहर 3:55 बजे ट्रेन से बिलासपुर पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे उनका मुख्य कार्यक्रम सिम्स में होगा, जहां पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

वहीं इस मौके पर प्रांत संघचालक और विभाग संघचालक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


feature-top