उत्तरप्रदेश : आकाश आनंद बनाए गए BSP के राष्ट्रीय संयोजक

feature-top

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे और चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इस फैसले के बाद सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

इस फैसले से आकाश का यूपी और उत्तराखंड की सियासत में भी दखल बढ़ेगा, जिसका दारोमदार फिलहाल मायावती संभाल रही थीं।

मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद आकाश आनंद ने आभार व्यक्त किया है।


feature-top