"भारत के साथ गरिमापूर्ण और सम्मानजनक तरीके से बातचीत के लिए तैयार": पाक विदेश मंत्री

feature-top

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि उनका देश कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ गरिमापूर्ण और सम्मानजनक तरीके से समग्र बातचीत के लिए तैयार है। हालाँकि, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि "पाकिस्तान बातचीत के लिए भीख नहीं माँगेगा"।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ गरिमापूर्ण और सम्मानजनक तरीके से समग्र बातचीत के लिए तैयार है, जैसा कि इस मामले पर उसका दीर्घकालिक रुख है।"


feature-top