बस्तर में एक और शिक्षा दूत की नक्सलियों ने की हत्या

feature-top

जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम लेंड्रा में नक्सलियों ने एक और शिक्षा दूत की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, तोड़का निवासी 25 वर्षीय कल्लू ताती, पिता मंगल ताती, जो लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर कार्यरत था, बीते शाम स्कूल से लौटते समय माओवादियों के निशाने पर आ गया। बताया जा रहा है कि माओवादी उसे अपहरण कर देर रात हत्या कर दी।

मृतक कल्लू ताती आदिवासी युवक था और तोड़का गांव का रहने वाला था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


feature-top