बेंगलुरु भगदड़ हादसा : RCB ने पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

feature-top

बेंगलुरु में आईपीएल 2025 फाइनल मैच के अगले दिन हुए भगदड़ हादसे में 11 लोगों की जान गई थी। यह हादसा 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय हुआ, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे थे।

भीड़ बढ़ने से मची भगदड़ में 11 परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। इस दुखद घटना के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आज एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। टीम प्रबंधन ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी 11 परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

क्लब ने अपने बयान में कहा कि यह मदद उन परिवारों के लिए एक छोटा-सा सहारा है, जिन्होंने अपनों को खोने का गम झेला है। साथ ही, RCB ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।


feature-top
feature-top