भारत जल्द बनाएगा स्वदेशी जेट इंजन, तैयारियां लगभग पूरी : राजनाथ सिंह

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि भारत जल्द ही एक शक्तिशाली स्वदेशी जेट इंजन बनाएगा।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसका काम सबके सामने होगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज के दौर में आतंकवाद, क्षेत्रीय संघर्ष और ट्रेड वॉर जैसी चुनौतियों के बीच भारत की सेना विदेशी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकती।


feature-top