सूरत में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

feature-top

बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इस मामले में आरोपी रफीक रिजवी उर्फ राजा की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भाजपा इसको लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही है। पहले, बिहार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और अब ताजा घटनाक्रम गुजरात के सूरत से सामने आया है।

जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और माफी की मांग की। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई।


feature-top