उपराष्ट्रपति चुनाव में रिटायर जजों के दखल पर किरण रिजिजू ने उठाया सवाल

feature-top

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के रिटायर जजों की सक्रियता पर आपत्ति जताई। उन्होंने जजों द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की।

रिजिजू ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव पूरी तरह राजनीतिक प्रक्रिया है, ऐसे में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का इस तरह हस्तक्षेप करना अनुचित है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पद पर रहते हुए इन जजों ने निष्पक्षता की शपथ ली थी, तो अब राजनीतिक विमर्श में शामिल होकर यह आभास क्यों दे रहे हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान भी उनका कोई वैचारिक झुकाव रहा होगा।

रिजिजू ने स्पष्ट कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह के अभियान को प्रोत्साहित करना उचित नहीं है।


feature-top