गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

feature-top

जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने भालुडिग्गी जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई सामग्री बरामद की है।

अभियान के दौरान सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल और राशन समेत कई जरूरी सामान मिले। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला को बड़ा झटका लगा है।

जिला पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्च व कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। गौरतलब है कि दो पखवाड़े पहले ही जिले में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हथियारों के साथ सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया था।

लगातार चल रही कार्रवाइयों से नक्सली अब छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा से उखड़ने लगे हैं।


feature-top