रायपुर: भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

feature-top

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा की एक बड़ी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना, आगामी रणनीतियों को तय करना और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन कार्य, जिम्मेदारियां और दिशा-निर्देश देना है।

कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।


feature-top