लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

feature-top

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के मकानों की खिड़कियाँ तक हिल गईं।

आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


feature-top