राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में  भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला पांच अलग-अलग सत्रों में संपन्न हुई। इसमें संगठन के नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया और बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने के निर्देश दिए गए।

feature-top

कार्यशाला के समापन के बाद सांसद संतोष पांडे ने जानकारी दी कि इसमें नए पदाधिकारियों को संगठन की कार्यपद्धति और रीति-नीति से परिचित कराया गया। इस दौरान प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विशेष मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करना होगा। मंडलों को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तय की गई है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे सामाजिक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद पांडे ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन नए कलेवर और नए तेवर के साथ जनता के बीच सक्रिय दिखाई देगा।

feature-top