राजस्थान सरकार धर्मांतरण विरोधी बिल में करेगी संशोधन

feature-top

राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला सामने आया है। राजस्थान सरकार धर्म परिवर्तन निषेध को लेकर लाए गए बिल में परिवर्तन करने वाली है। इसमें लव जिहाद जैसे मामलों पर भी कड़े प्रावधान लाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा आजीवन कारावास तक का भी प्रावधान लाया जाएगा। वहीं 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाने का प्रावधान किया जाएगा।

 वहीं धर्म परिवर्तन के बाद मजिस्ट्रेट को सूचना भी देनी होगी, ऐसा प्रावधान सरकार इस बिल में लेकर आएगी।


feature-top