जम्मू-कश्मीर : पुंछ में एलओसी पर गोलीबारी

feature-top

राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुबह से गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार बाड़ के आगे डब्बी इलाके में जीरो लाइन के पास संदिग्ध घुसपैठियों की हलचल दिखाई दी।

सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में संदिग्ध समूह की ओर से भी गोलियां चलाई गईं।

फिलहाल सेना ने मोर्चा संभाल रखा है और इलाके में तलाशी अभियान भी जारी है।


feature-top