सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

feature-top

अप्रैल-जून में भारत की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा 7.8 फीसदी की वृद्धि के बाद शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हरियाली दिखी। इस दौरान बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई।

जीडीपी के मामले में यह पांच तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.46 अंक चढ़कर 80,153.11 पर पहुंच गया।

ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.8 अंक बढ़कर 24,532.65 पर आ गया।


feature-top