- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : खेल- योग शिक्षक चयन के लिए दावा आपत्ति 4 सितंबर तक
बिलासपुर : खेल- योग शिक्षक चयन के लिए दावा आपत्ति 4 सितंबर तक
जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले में संचालित 13 पीएमश्री विद्यालय में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक योग/ खेल शिक्षक / प्रशिक्षक की सेवायें लिये जाने हेतु विज्ञापन जारी किये गये थे।
प्राप्त आवेदन के स्क्रूटनी उपरान्त पात्र व अपात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन द्वितीय तल में अवलोकन किया जा सकता है। सूची पर 01 सितंबर से 04 सितंबर तक कार्यालयीन दिवसो में आवेदक लिखित दावा आपत्ति उचित दस्तावेज के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (प्रा०) द्वितीय तल जिला पंचायत भवन बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट (https://bilaspur.gov.in) में अवलोकन किया जा सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
