आईपीएल 2025 : बेंगलुरु हादसे के बाद ‘आरसीबी केयर्स’ का छह सूत्रीय मेनिफेस्टो जारी

feature-top

आईपीएल 2025 के दौरान बेंगलुरु में हुई दर्दनाक भगदड़ ने न केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रैंचाइज़ी को भीतर तक झकझोर दिया, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी।

इसी घटनाक्रम के बाद टीम की सोशल इनिशिएटिव विंग ‘आरसीबी केयर्स’ ने सोमवार को एक छह-बिंदु वाला रणनीतिक मेनिफेस्टो जारी किया है। टीम प्रबंधन ने इसे "जरूरी एक्शन का खाका" बताते हुए स्पष्ट किया है कि अब हर आयोजन में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

आरसीबी ने कहा कि वह बीसीसीआई और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी भीड़ नियंत्रण की रूपरेखा पर काम कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई त्रासदी दोबारा न हो।


feature-top