कालेश्वरम बैराज घोटाले की होगी सीबीआई जांच : तेलंगाना सरकार

feature-top

तेलंगाना विधानसभा में सरकार ने कालेश्वरम बैराज निर्माण से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने का अहम फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि इस बहुचर्चित परियोजना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी। रविवार आधी रात तक विधानसभा में जस्टिस पी.सी. घोष आयोग की रिपोर्ट पर करीब साढ़े नौ घंटे लंबी चर्चा हुई।

इस दौरान आयोग की रिपोर्ट में उजागर की गई विभिन्न खामियों और अनियमितताओं पर विस्तार से बहस हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में परियोजना के निर्माण में गंभीर त्रुटियों और वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।


feature-top