बिहार SIR : सुप्रीम कोर्ट ने समयसीमा बढ़ाने से किया इंकार

feature-top

बिहार में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा आपत्तियां और दावे दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर को आगे बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समयसीमा बढ़ाना उचित नहीं होगा, बल्कि राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सक्रिय सहयोग करें।

वहीं चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर तक भी आवेदन स्वीकार किए जा सकते हैं और मान्य पाए जाने पर नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।


feature-top