अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को UPS चुनने हेतु अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने एक अहम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS, IFS) अधिकारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत एक विकल्प के रूप में एकीकृत पेंशन योजना (UPS) चुनने की सुविधा दी गई है।

यह आदेश केंद्र सरकार के हालिया निर्णय और वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप जारी किया गया है।

इससे पहले UPS का विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2025 कर दिया गया है।


feature-top