दिल्ली के पूर्व सीएम पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हमला

feature-top

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

यादव ने आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने बेशर्मी से सीएम पद संभाला और संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी की। मुख्यमंत्री ने कहा, "केजरीवाल जैसे कलंक को ध्वस्त करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री का पद इतना पवित्र होता है कि डीजी से लेकर पूरा राज्य उसे सलाम करता है, लेकिन जेल में रहते हुए भी पद पर बने रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और शिबू सोरेन जैसे नेताओं ने भी संकट की घड़ी में पद छोड़ने की मर्यादा निभाई, लेकिन केजरीवाल ने ऐसा न कर बेशर्मी दिखाई। यादव ने टिप्पणी की कि ऐसे आचरण पर उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए।


feature-top