मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री ने किया विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण

feature-top

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण करते हुए कहा कि हमारे व्रत-त्योहार तिथियों की गणना के आधार पर हैं। ये अंग्रेजी कैलेंडर पर नहीं, बल्कि भारतीय पंचांग पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पंचांग और वैदिक गणना का क्या महत्व है आज पूरी दुनिया यह जान रही है। हमारे यहां वर्ष की गणना भी तिथियों और छह ऋतुओं के आधार पर की गई है।

हजारों वर्ष पूर्व सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण कब घटित हुए यह जानकारी हमें पंचांग के माध्यम से सहज ही मिल जाती है। इसी प्रकार मुहूर्तों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

भारत का समय, अब दुनिया के साथ हमारे इतिहास में खगोल विज्ञान को सूर्य की छाया के माध्यम से परिभाषित किया गया है।


feature-top