राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर बुधवार को होगी सुनवाई

feature-top

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर बुधवार को न्यायमूर्ति समीर जैन की कोर्ट सुनवाई करेगी। सोमवार को अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद अगली तारीख तय की थी।

गौरतलब है कि एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के मामले में 21 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली निगरानी याचिका स्वीकार कर ली थी।

इसी आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है।


feature-top