किसानों की शिकायतों के लिए बनेगा विशेष पोर्टल : शिवराज सिंह चौहान

feature-top

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए एक समर्पित पोर्टल बनाने की घोषणा की और अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का शीघ्रता से निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने किसानों से कॉल सेंटर और अन्य पोर्टलों के जरिये हासिल शिकायतों की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों, सुझावों और अन्य सहायता के लिए अलग-अलग पोर्टलों के बजाय एक एकीकृत समर्पित पोर्टल बनाया जाए, जिससे किसानों को अधिक सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समय पर एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।


feature-top