- Home
- टॉप न्यूज़
- नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
रायपुर पुलिस का ऑपरेशन निश्चय लगातार जारी है। इसी क्रम में आज फिर ड्रग्स बेचने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। यह कार्रवाई टिकरापारा, कबीरनगर और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज नारकोटिक एक्ट के मामलों में की गई।
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतर्राज्यीय सप्लायर्स और स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को पूरी तरह समाप्त करना ही अभियान का लक्ष्य है। गौरतलब है कि इससे पहले 4 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के 22 आरोपियों को पकड़ा था।
उस समय पुलिस ने उनके कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, समेत कई मोबाइल फोन, चारपहिया वाहन, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोइन पीने में उपयोग किया गया जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त किए थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
