रायपुर : बेबीलॉन टावर में लगी आग

feature-top

राजधानी के तेलीबांधा स्थित बेबीलॉन टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत के तीसरे माले में लगी, जिससे कांच टूटकर नीचे गिरने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

दमकल की दो गाड़ियां से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


feature-top