भाजपा ने कर्नाटक में वीआईपी विमान खरीद की करी आलोचना

feature-top

कर्नाटक सरकार द्वारा वीआईपी यात्रा के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक निजी जेट खरीदने के फैसले पर भारी विवाद छिड़ गया है। विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि विकास के लिए पैसा न होने पर भी वह विलासिता पर पैसा खर्च कर रही है। राज्य सरकार वर्तमान में वीआईपी यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर और निजी जेट किराए पर लेती है, लेकिन अब उसने विमान खरीदने का फैसला किया है।


feature-top