- Home
- टॉप न्यूज़
- सुकमा : 33 लाख के ईनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा : 33 लाख के ईनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
03 Sep 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 33 लाख रुपए के ईनामी नक्सली सहित कुल 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।
इनमें 1 एसीएम, 4 पार्टी सदस्य और 15 अग्र संगठन सदस्य हैं। खास बात यह है कि इनमें एक महिला नक्सली PLGA बटालियन की सक्रिय हार्डकोर सदस्य भी रही है। सभी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
