पासपोर्ट नियमों में बदलाव, तीन देशों से आए अल्पसंख्यकों को बड़ी राहत

feature-top

गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए अल्पसंख्यकों के लिए पासपोर्ट संबंधी नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 से पहले भारत आए अल्पसंख्यकों को पासपोर्ट दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे लोग बिना पासपोर्ट के भी देश में रह सकेंगे। यह छूट इन तीनों देशों से आए छह अल्पसंख्यक समुदायों—हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी के लिए लागू होगी।

आदेश में कहा गया है कि जो लोग 31 दिसंबर 2024 तक भारत में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें पासपोर्ट की अनिवार्यता से छूट प्रदान की जाएगी।


feature-top