बीआरएस नेता के. कविता ने दिया इस्तीफ़ा, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

feature-top

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की निलंबित नेता के. कविता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी और परिवार के भीतर उनके ख़िलाफ़ साज़िश रची जा रही है कविता ने अपने बयान में न केवल अपने भाई और बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव पर निशाना साधा, बल्कि अपने चचेरे भाइयों हरीश राव और संतोष राव पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है और उन्हें राजनीति से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है।


feature-top