योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म 19 सितंबर को होगी रिलीज

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ लंबे समय से सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) में अटकी हुई थी।

मंजूरी में देरी के कारण फिल्म निर्माताओं को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा।

करीब एक महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


feature-top