- Home
- टॉप न्यूज़
- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करी
04 Sep 2025
, by: Prakash
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि लगातार बारिश और बाढ़ से तबाह हो रहे राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने लिखा कि हज़ारों परिवार अपने घर, जीवन और प्रियजनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान और केंद्र की सक्रिय मदद बेहद आवश्यक है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
