शेयर बाजार तेज उछाल के साथ बंद

feature-top

अमेरिकी टैरिफ के साए के बावजूद घरेलू शेयर बाजार कारोबार के आखिर में तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 409.83 अंकों की बढ़त के साथ 80,567.71 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 135.45 अंक की बढ़त के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में बाजार में कुल 2,415 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,333 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, 116 शेयरों के भाव बिना किसी बदलाव के बंद हुए। बाजार में खरीदारी का रुझान देखने को मिला।


feature-top