- Home
- टॉप न्यूज़
- ज्ञानवापी ढांचे का सर्वे करने वाले अधिकारी को तीसरी बार सेवा विस्तार से विवाद
ज्ञानवापी ढांचे का सर्वे करने वाले अधिकारी को तीसरी बार सेवा विस्तार से विवाद
03 Sep 2025
, by: Prakash
वाराणसी स्थित विवादित ज्ञानवापी ढांचे का सर्वेक्षण कर चुके भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी को तीसरी बार सेवा विस्तार दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
एएसआई के अधिकारियों का आरोप है कि इस विस्तार में नियमों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारी को सेवा विस्तार देने का अधिकार केवल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) को है।
इसके बावजूद विभाग ने अपने स्तर पर आदेश जारी कर सेवा अवधि बढ़ा दी, जबकि एसीसी से औपचारिक मंजूरी नहीं मिली। इस मामले को लेकर एएसआई अधिकारियों ने पीएमओ में शिकायत दर्ज कराते हुए नियमों के पालन की मांग की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
