दिल्ली में अमित शाह के घर बिहार BJP की बड़ी बैठक

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी की अहम बैठक हो रही है।

बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

 इस बैठक का मुख्य एजेंडा सीट शेयरिंग है। पिछली बार सीटों का बंटवारा केवल बीजेपी और जेडीयू के बीच हुआ था, लेकिन इस बार हालात अलग हैं क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी भी गठबंधन में शामिल है। ऐसे में सीटों का समीकरण कुछ पेचिदा माना जा रहा है।


feature-top