सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की याचिका पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए सीधे सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा, “सिर्फ इसलिए कि सुप्रीम कोर्ट पास है, हर कोई यहां आता है और फिर स्थगन की मांग करता है।

यह उचित नहीं है। पीठ ने दलील पर विचार करते हुए मामले को स्थगित करने पर सहमति जताई।


feature-top