केरल में देश का पहला वरिष्ठ नागरिक आयोग गठित

feature-top

केरल सरकार ने बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी उपेक्षा एवं दुर्व्यवहार से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भारत का पहला वरिष्ठ नागरिक आयोग गठित किया है।

 राज्य की उच्च शिक्षा एवं सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. आर. बिंदु ने बुधवार को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि के. सोमप्रसाद को केरल राज्य वरिष्ठ नागरिक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमरविला रामकृष्णन, ई. एम. राधा, के. एन. के. नंबूथिरी और लोप्स मैथ्यू आयोग के सदस्य होंगे।


feature-top